• Wed. Apr 24th, 2024

चीन के सीमा कानून समझौतों पर असर संभव।

चीन के सीमा कानून से दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय सीमा प्रबंधन समझौतों पर प्रभाव पड़ सकता है। विदेश मंत्रालय ने बुधवार को इस मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए यह बात कही है। हाल में यह खबर आई थी कि चीन सीमावर्ती क्षेत्रों के लिए रणनीति के तहत सीमा कानून तैयार किया है।इस कानून का सीमा प्रबंधन पर वर्तमान द्विपक्षीय समझौतों तथा सीमा से जुड़े सम्पूर्ण प्रश्नों पर प्रभाव पड़ सकता है।दोनों पक्षों के बीच पूर्व में हुई व्यवस्थाओं पर कोई प्रभाव नहीं पड़ना चाहिए चाहे सीमा का सवाल हो या वास्तविक नियंत्रण रेखा एलओसी पर अमन एवं शांति बनाए रखने का विषय हो।पिछले सप्ताह चीन की संसद ने सीमावर्ती इलाकों के संरक्षण और उपयोग संबंधी एक नए कानून को पारित किया है जिसका असर भारत के साथ चीन के सीमा विवाद पर पड़ सकता है। भारत और चीन ने सीमा के सवालों का अभी तक समाधान नहीं निकाला है और दोनों पक्षों ने समानता पर आधारित विचार विमर्श के आधार पर निष्पक्ष, व्यवाहारिक और एक दूसरे को स्वीकार्य समाधान निकालने पर सहमति व्यक्त की है।

सतीश कुमार