• Fri. Mar 29th, 2024

कोरोना: पांच राज्यों की स्थिति गम्भीर

देश मे कोरोना पॉजिटिव के मामले बढ़ते जा रहे है। दूसरी लहर पहले से ज्यादा खतरनाक साबित हो रही है। अकेले 5 राज्यों कर्नाटक, गुजरात, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ और पंजाब में देश भर के कुल मरीजों का लगभग 77 प्रतिशत है। पिछले 24 घण्टो में देशभर से करीब 47 हज़ार नए मरीज सामने आए हैं। इनमे महाराष्ट्र 26 हज़ार मरीजो के साथ सबसे ऊपर है। इसी समय चल रहे हरिद्वार कुंभ के लिए 72 घण्टे से अधिक समय का RTPCR टेस्ट मान्य नही होगा। इसी सम्बंध में सार्वजनिक रूप से होली खेलने पर भी रोक रहेगी। पुणे में सार्वजनिक स्थलों में समारोह करने पर रोक लगा दी गयी है। मध्यप्रदेश के कुछ शहरों में हर रविवार पूर्ण लॉक डाउन करने पर भी राज्य सरकार विचार कर रही है। केंद्र द्वारा राज्यो में लॉक डाउन के लिए नई गाइडलाइन दी गयी है।