• Sat. Apr 20th, 2024

केमिकल फैक्ट्री में धमाका, आग लगने से 4 लोगों की मौत

Mar 20, 2021

महाराष्ट्र के रत्नागिरी में शनिवार को एक केमिकल फैक्ट्री में धमाके के बाद आग लग गई। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति गंभीर रूप से झुलस गया। घटना खेड़ तालुका इलाके में मौजूद फैक्ट्री में हुआ है। हादसे के समय फैक्ट्री में करीब 50 लोग थे। सभी को बचा लिया गया है। बॉयलर में धमाके के बाद फैक्ट्री में आग लग गई। इस दौरान आसपास काम कर रहे लोग इसकी चपेट में आ गए। गंभीर रूप से झुलसे कर्मियों का इलाज रत्नागिरी के जिला अस्पताल में जारी है। आसपास मौजूद लोगों ने बताया कि बॉयलर का धमाका इतना जोरदार था कि करीब 5 किलोमीटर तक इसकी गूंज सुनाई दी। हादसे के बाद पूरे वातावरण में धुएं का गुबार छा गया। आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की 8 गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंच गईं।